Site icon Yug Jagran

बचपन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कहां गया यह प्यारा बचपन

कहां खो गया आवारा बचपन

मस्ती का आलम मत पूछो

कुत्तों को गलबहियां डाले

रंग बिरंगी कपड़ों को करते थे

हम सब मिट्टी के हवाले

जैसे जैसे उमर बढ़ी

उन यादों की उम्र ढली

गूडे गुड़ियों का वह खेला

हंसते गाते रोते लड़ते

आपस में हम खुब झगड़ते

खान पीना सब कुछ त्यौहार

मम्मी-पापा सब करते थे प्यार

जब से लगा स्कूल का चक्र

बात बात पर पड़ती मार

घर में सब हमें सिखातें

मास्टर जी कक्षा में डराते

लड़की लड़के का क्या है चक्कर

तब हम सब नहीं कहां समझते

बचपन जाते जाते बोला

देख यार जवानी का रेला

रोज रोज होने लगा झमेला

कुछ बनने की चाहत में

मम्मी-पापा के हिदायत में

घर में आ गई लूगाई

होने लगी फिर हाथा पाई

पर जैसे ही बच्चा आया

उसमें अपना बचपन नज़र आया

कमल 

Exit mobile version