Site icon Yug Jagran

बच्चों को बनाकर खिलाएं क्रिस्पी चीजी रैप

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चीज से आपने बर्गर, पिज्जा तो बहुत खाया होगा। वहीं बच्चों को तो चीज बेहद ही पसंद होता है। चीज प्रोटीन से भरपूर होता है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है। ऐसे में आज हम आपके लिए खास चीजी रैप की रेसिपी लेकर आए है। चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी…

सामग्री

उबले मैश्ड ​आलू- 1,1/2

प्याज- 1 (बारीक कटा)

शिमला मिर्च-1 (बारीक कटी)

चिली फ्लेक्स- 1 छोटा चम्मच

ऑरिगेनो- 1/2 छोटा चम्मच

ब्रेड स्लाइस- 4-5

चीज- 2 बड़े चम्मच (कद्दूकस किया)

नमक- स्वाद अनुसार

तेल-  आवश्यकता अनुसार

विधि

– एक बाउल में आलू, प्याज, शिमला मिर्च, चिली फ्लेक्स, ऑरिगेनो, नमक और चीज डालकर मिलाएं।

– ब्रेड या रोटी को हल्के से दबाकर स्टफिंग भरें।

– ब्रेड पर तेल लगाकर फोल्ड करें।

– पैन में तेल गर्म करके ब्रेड रैंप तल लें।

– इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।

posted by – दीपिका पाठक

Exit mobile version