Site icon Yug Jagran

बदलते जज्बात

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आजकल बदलने लगे है
तेरे अल्फाज
तेरे शहर के मौसम के तरह।

आजकल बदलने लगा है
तेरा अंदाज
गिरगिट के रंग की तरह।

आजकल बदलने लगा है
तेरा इश्क
तेरी बेफाई की तरह।

आजकल बदलने लगा है
तेरा व्यवहार
तेरी निग़ाह की तरह ।

आजकल बदलने लगे है
तेरे जज्बात
तेरे लफ्जों की तरह।

आजकल बदलने लगी है
मेरी अहमियत
तेरी बदलती सोच की तरह।

डॉ.राजीव डोगरा
पता-गांव जनयानकड़
पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश
9876777233
7009313259
rajivdogra1@gmail.com

Exit mobile version