Site icon Yug Jagran

‘बसंत’

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पतझड़ की मारी सूखी शाखों पर कुनी कुनी मंजरियों की उत्पत्ति होते ही छड़ी पुकारती बसंत की सवारी आ रही होती है..

गुलमोहर की टहनियों पर राती बूटियाँ बैठी-बैठी हिलौरे सी खाती मुस्कुरा रही होती है, हरसू हरियाली की मानों किलकारियां गूँजती है..

महुए की ड़ारी पर कोयल कूहू-कूहू की सरगम गाती, आशिक तितली पराग प्यासी कलियों को चूमकर फूल बनाती बसंत के स्वागत में सजाती बगियन की वो हर एक ड़ाली..

पलाश की हर वृंत पे चढ़ता केसरिया कसूँबल फाग सा रंग होली के रंगों में मिलकर गोरी के गालों पर घूलता, खिलता, मलता हर रंगों से मिलकर…

पंछियों के इश्क का मौसम बसंत फागुन डाल-डाल पर सोने की अंबियां भरता छोटी-छोटी कलियाँ खिलाते पात-पात में मोती भरता..

बयार बहती हल्की-हल्की भँवरे की गुनगुन गूँजन से बगियां ऋतुराज सी मोहक दिसती धरती का शृंगार करती हरियाली छा जाती है।

भावना ठाकर ‘भावु’ (बेंगलूरु,कर्नाटक)

Exit mobile version