युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
आर्य नगर /गोण्डा। कौड़िया थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर पिता पुत्र सहित तीन लोग घर जा रहे थे। कुत्ते से बाइक टकरा गई जिस में तीन लोग घायल हो गए। खरगू पुरथाना क्षेत्र के भयक पुरवा गांव के निवासी तारा लाल अपने ससुराल बखरिया गया था। वापस घर लौट रहा था। रास्ते मे बाइक एक कुत्ते से टकरा गई। जिस में तारा लाल का 7वर्षीय पुत्र अनिकेत शर्मा, 13 वर्षीय अंजली पुत्री माधव प्रसाद सहित तीन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।