Yug Jagran

बाईक और मैजिक के आमने सामने की टक्कर में दो की मौत ।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बलिया । बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के  बांसडीह  महाविद्यालय के पास गुरूवार को दिन मे मैजिक व बाइक की आमने, सामने हुयी टक्कर में बाईक सवार बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के  केवटलिया निवासी कालिका साहनी 25 व अमित 15 निवासी इशरपुरा जनपद आरा बिहार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस  ने दोनों शवो पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतक दोनो एक ही बाईक से अपने रिस्तेदार राजु कुमार को लेने हल्दीघाट जा रहे थे|  बलिया की तरफ से सवारी लेकर आ रही मैजिक और बांसडीह कि तरफ से जा रही नई हीरो ग्लैमरबाइक की जोरदार टक्कर हो गई ।जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पांडेय ने दोनों शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।

कालिका की शादी इसी माह 3 दिसम्बर को चांदनी के साथ हुई थी।अमित अपनी बहन के बिदाई  साथ ही अपने जीजा कलिका के घर आया था और अपने जीजा के साथ ही अपने बड़े भाई को लेने हल्दीघाट जा रहे थे। बाइक भी कलिका को दहेज में मिला था जो क्षति ग्रस्त हो गयी हैं ।