युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोंडा । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा श्री मयंक कुमार जैन के अध्यक्षता में तथा श्री मार्कण्डेय शाही जिलाधिकारी गोण्डा, डॉ ० दीनानाथ सप्तम अपर जिला जज / नोडल अधिकारी लोक अदालत, श्री चन्द्रमोहन चतुर्वेदी अपर सत्र न्यायाधीश / पाक्सो एक्ट , श्रीमती चिर कुमारित्वा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री अनुपम शौर्य सिविल जज सी ० डि ० एवं श्री कृष्ण प्रताप सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के साथ जनपद न्यायालय के सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवं जिला प्रशासन के सम्मानित अधिकारीगण की उपस्थिति में 14 नवम्बर, 2021 को बाल दिवस एवं सम्पूर्ण भारतवर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव के अनुसरण में विधिक सेवा व सहायता गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद गोण्डा के राजकीय बालिका इण्टर कालेज में बाल दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वर्तमान में न्याय सभी के लिए उपलब्ध है। इस अवसर पर पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ जनपद न्यायालय व जिला प्रशासन के कर्मचारीगण , एन० सी० सी० कैडेट, स्काउट गाइड मेडिकल, विधि छात्र / छात्रा सहित राजकीय बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता त्रिपाठी तथा भारी संख्या में जन समूह उपस्थित रहे।