Site icon Yug Jagran

बाढ़

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

दिल्ली से रजनी ने छोटे बेटे नवीन को फ़ोन किया,” हेलो, बेटा, कैसे हो, अभी टीवी में देखा, तुम्हारे शहर में तेज़ बारिश हो रही है, नेपाल से पानी भी छोड़ा जा रहा है, बाढ़ आने वाली है। तुम्हारे शहर को बहुत संवेदनशील बता रहा है, क्या तैयारी की है।”

“हाँ, मम्मी, शहर में हल्ला तो है, पर मेरे पास 3 एंड्राइड मोबाइल है, सब चार्ज करके रखते हैं, कोई दिक्कत नही होगी।”

“समझ नही आया, बाढ़ आई, और एक हफ्ते पानी भरा रहा, बिजली भी चली गयी तो क्या करोगे, मोबाइल से।”

” मोबाइल में सब होता है, आप नही जानती, लाइट जलती है, आर्डर करके खाना और हर समान आ जाता है।”

“अरे , बेटा बुद्धू बॉक्स ने सबको अपंग बना रखा है, जाओ, और राशन पानी भरो, जब पानी भरा होगा तो ऑनलाइन सेवा कैसे होगी, हेलीकाप्टर से ऑनलाइन सेवा छत पर देने की अभी शुरू नही हुई ।”

स्वरचित

भगवती सक्सेना गौड़

बैंगलोर

Exit mobile version