Site icon Yug Jagran

बड़ी जीजी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आज छोटी माँ मतलब 

सबसे बड़ी जीजी याद आ गयी,

जो हंसते हंसते जीवन से

 कब अंतर्ध्यान हो गयी पता नही ।

आज लिस्ट बनाने बैठी,

उनकी हर बातो को जो रोज याद आती हैं ।

कितनी भी दूर रहूं मैं, जब उदास होती,

फ़ोन की आवाज उनका चेहरा दिखाती ।

पल भर में दुनिया की खुशियां झोली में भरकर,

शांत चित्त से समझाकर ही बोलती अब बस ।

बड़े जतन से कई चीजें मेरे नाम से रख देती।

त्योहार में मान मनुहार कर के बुलाती और,

सारे स्वाद समेट देती थी एक छोटी सी थाली में ।

जब भी देखा व्यस्त पाया हर विद्या में पारंगत मूरत,

पार्टी में सबसे मनमोहिनी मूरत उन्ही की होती थी ।

उपहार में भी स्वयं निर्मित कुछ अचरज लिए रहती,

शरीर के कष्टों को भूलकर कैसे सबको खुश रखे,

भलीभांति जानती थी वो……

माँ के बाद,  छोटी माँ बहुत याद आती हैं,

पता नही दुनिया से क्यों जाते है लोग ।

स्वरचित

भगवती सक्सेना गौड़

बंगलोर

Exit mobile version