Site icon Yug Jagran

भरोसा

रवींद्र कुमार शर्मा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

इक भरोसा ही तो है जीवन में

जो किसी को आगे बढ़ाता है

धोखा ही धोखा है पग पग पर

ठोकर जिसने खाई वही समझ पाता है

भगवान पर भरोसा है तो

सब संकट दूर हो जाते हैं

मन के जो सच्चे होते हैं

हमेशा वही धोखा खाते हैं

भरोसा जो किया प्रह्लाद ने

बांध दिया था जलते खंभे से

दिखी जो चींटियां चलती हुई

आंखे खुली थी भक्त की अचंभे से

नन्हें बच्चे को जब पिता हवा में उछालता है

बच्चा खुश होता है जोर से खिलखिलाता है

पापा के मजबूत हाथ थाम लेंगे मुझे भरोसा ही तो है

लौट कर पापा की बाहों में सुरक्षित आ जाता है

आज टूट रहा है भरोसा एक दूसरे पर

कौन किसकी पीठ में खंजर भोंक जाएगा

विश्वास करते थे अपना समझते थे जिसे

क्या मालूम वही भरोसा तोड़ जाएगा

रवींद्र कुमार शर्मा

घुमारवीं

जिला बिलासपुर हि प्र

Exit mobile version