Yug Jagran

भाजपा एम०एल०सी० प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिये बैठकों का आयोजन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बलरामपुर : विधान परिषद एम०एल०सी०चुनाव गोण्डा-बलरामपुर प्रत्याशी अवधेश सिंह मंजू को विजयी बनाने के लिए उतरौला विधानसभा अंतर्गत सभी विकास खण्ड में भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है इसी क्रम में विधानसभा उतरौला अंतर्गत विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में संबंधित सभी जिलापंचायत सदस्य,ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य व सभासदगणों के साथ विधान परिषद( एम०एल०सी०) चुनाव के सम्बन्ध में बैठक किया गया जिसमें विधान परिषद(एम०एल०सी०)चुनाव गोण्डा-बलरामपुर प्रत्याशी अवधेश सिंह मंजू को विजयी बनाने के लिए सभी सम्मानित जन प्रतिनिधियों से अपील किया गया और यह आश्वासन दिया गया कि जहां प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति दी जा रही है ।

सभी को विश्वास दिलाया जा रहा है कि यदि आप भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाते हैं तो सभी के क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी और जन विकास कार्यों में तेजी आयेगी। उक्त अवसर पर राकेश सिंह विधान परिषद (एम०एल०सी० चुनाव संयोजक), विधायक बलरामपुर सदर पलटूराम ,पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ,पूर्व चेयरमैन अनूप चंद्र गुप्ता ,ब्लॉक प्रमुख गैड़ास बुजुर्ग राकेश तिवारी ,भाजपा के वरिष्ठ नेता देवा नंद गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव समस्त मण्डल अध्यक्ष व अन्य जिला पंचायत सदस्य, सभी ग्राम सभा से प्रधान गण ,क्षेत्र पंचायत सदस्य, सभासदगण उपस्थित रहे।