Yug Jagran

भाजापा विधायक ने बाटा कम्बल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बभनान/गोंडा । विकासखंड छपिया के राम सुरेमन इन्टर कालेज छपिया में ठंड से बचने के लिए कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच कर कंबल वितरण किया।कंबल वितरण कार्यक्रम में एसडीएम मनकापुर व्लाक प्रमुख छपिया अनिल कुमार पासवान,ग्रीस श्रीवास्तव लेखपाल,दुर्गेश वर्मा लेखपाल,संजीव जायसवाल लेखपाल, जीतेन्द्र पांडेय, सुनील वर्मा प्रधान,पिन्टू सहित भारी संख्या में आम जनमानस एवं लाभार्थी मौजूद रहे।