Site icon Yug Jagran

भारत देश महान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भारत देश महान, मेरी आन बान शान

धर्मनिरपेक्षता हैं, भारत की पहचान

हर धर्म त्यौहार संस्कृति का, भारत में सम्मान

अनेकता में एकता, हैं भारत विश्व में बलवान

भारत देश है,बुद्धिजीवियों की खान

कोरोना वैक्सीन बना कर,दी नई पहचान

कोरोनावारियर्स बनकर उभरे भारत की शान

अब फिर बनेगा,भारत सोने की खान

आत्मनिर्भर भारत, बनेगा हर क्षेत्र की जान

हर नागरिक को डालना होगा, इस सोच में जान

सोच में ही छुपा है, कुछ कर गुजरने का ज्ञान

भारत देश महान, मेरी आन बान शान-3

कर विशेषज्ञ,साहित्यकार,कानूनी लेखक, चिंतक, कवि, एड किशन भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

Exit mobile version