Site icon Yug Jagran

भूल भूलैय्या

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मन भी भूल भुलैय्या से
कम नहीं अनगिनत सवाल
छुपे इसमें रोज़ मर्रा के
जीवन के ख्यालात
तो कभी कभी बीती
यादों की बरसात,
अलग ही रुतबा है
इसकी दुनिया का
नरक दिखा दे ये यहीं जब
आ जाती इस में अस्थिरता
भरम और चिंता में ये
मृत्यु शैय्या तक पहुँचाता
खुशीयों के चंद पलों में
ये आकाश की सेर कराता
अवसाद की अवस्थाओं में
ये अथाह घुटन और तड़प
दे देता किसी के बेहते
आँसुओं को देख
ये मौम सा पिघल जाता
अन्याय होता देखता तो
रौद्र रुप धर लेता
आसक्ति के भाव में ये
आत्मघाती बन जाता
अब यदी कोई पूछ ले हमसे
व्यथा विरक्त और निष्पक्ष
मन की तो जवाब यही है
की वो ‘सत्यबोध’ कराता।

दिव्या सक्सेना,कलम वाली दीदी
श्रीकृष्णा कालोनी,मस्जिद वाली गली,
सिकंदर कम्पु लश्कर,ग्वालियर-म0प्र0
8982422042

Exit mobile version