Yug Jagran

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल के अंतिम संस्कार में हुमा कुरैशी समेत कई सितारे हुए शामिल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल आज सुबह दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं। राज कौशल का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है। ऐसे में राज कौशल के निधन पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शोक जताया है, साथ ही सभी को इस बात पर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा कि राज अब हमारे बीच नहीं हैं। अब राज कौशल के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिसमें तमाम बॉलीवुड सेलेब्स पहुंच रहे हैं।

राज कौशल के अंतिम संस्कार के लिए बांद्रा में अपूर्वा अग्निहोत्री, हुमा कुरैशी और समीर सोनी सहित कई सितारे पहुंच रहे हैं। मंदिरा बेदी के पति का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। पति के निधन के बाद टूट गईं मंदिरा बेदी। फिलहाल राज कौशल के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई है। मंदिरा बेदी के पति राज कौशल के निधन पर कई बॉलीवुड सेलेब्स शोक जताया है। राज कौशल की अंतिम यात्रा में बहुत से सितारें पहुंचे। बता दें, मंदिरा और राज कौशल ने 14 फरवरी 1999 में शादी की थी। इस कपल के दो बेटे और एक बेटी हैं।