युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मऊ जनपद के पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक मऊ पुलिस लाईन में सम्पन्न हुयी जिसमें ब्यूरो के समक्ष कुल 24 मामले आये जिनमें 12 मामलों का निस्तारण हुआ। अमीना खातून पत्नी जमील, रफउल पत्नी इश्तेयाक, संगीता पत्नी सत्यप्रकाश ब्यूरो के प्रयास से पति-पत्नी के रुप में सहर्ष रहने का राजी हो गये, ज्योति पत्नी रितुराज अलग रहने को राजी हुये तथा कोर्ट के फैसले तक दोनों अपने बच्चे का ख्याल रखेंगे तथा बच्चा मां के पास रहेगा। अन्य 08 मामलों में पक्षकारों की सहमति व मामला कोर्ट में विचाराधीन के चलते फाईल बंद करते हुये निस्तारित की गयी।