युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
शूल से चुभते रिश्ते, रिश्तों का विराम है,
पुलकित करे नयन,रिश्ता वो नयनाभिराम है।
टूट ही जाता है ,तुम कितनी भी कोशिश कर लो,
कुछ लोग मतलब के पथ पर चलते अविराम हैं।
सोच सोच कर न घबराना,मृदु हृदय को क्यों तड़पाना?
अविरल बहते जाना ही निश्छल सरिता का काम है।
ईश सुमिरन करते जाओ, कर्म पथ पर बढ़ते जाओ,
सँवारो अपना भविष्य, कुंठित अतीत कहाँ आराम है?
जो अपने हैं वो हर हाल में साथ निभाते हैं,
मिथ्या से लिपटे ग़ैर ,बगल में छुरी मुँह में राम है।
रीमा सिन्हा (लखनऊ)
