Site icon Yug Jagran

मध्य प्रदेश में भी उठी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भोपाल : देश में बढ़ती जनसंख्या के मुद्दे ने तेजी पकड़ी हुई है। असम के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और अब मध्य प्रदेश में भी इसकी मांग उठने लगी है। बता दें कि मध्य प्रदेश से भाजपा के एक विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग की। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने पत्र में लिखा कि प्रदेश में कानून बनाकर जनसंख्या को नियंत्रण करने की आवश्यकता महसूस हो रही है। बढ़ती हुई जनसंख्या प्रदेश के विकास, सुशासन एवं सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि 10 सालों में लगभग 1.5 करोड़ से अधिक जनसंख्या की बढ़ोत्तरी हुई है जो कि पश्चिमी देशों से कहीं अधिक है।समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में भाजपा विधायक ने बताया कि मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है और उसमें आग्रह किया है कि राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए क्योंकि ये सुरक्षा, विकास और सुशासन के लिए अति आवश्यक है। जनसंख्या वृद्धि के कारण प्रदेश में लगातार आबादी का अनुपात बढ़ता जा रहा है। गौरतलब है कि जनसंख्या नियंत्रण का मुद्दा देश में छाया हुआ है। भाजपा ने राज्यसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून से संबंधित एक बिल भी पेश किया। जिस पर मॉनसून सत्र में चर्चा हो सकती है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाएं जाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में लिखा कि 10 सालों में लगभग 1.5 करोड़ से अधिक जनसंख्या की बढ़ोत्तरी हुई है जो कि पश्चिमी देशों से कहीं अधिक है।

Exit mobile version