Site icon Yug Jagran

मन की सीख

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गुरु नानक की वाणी है,

परमपिता परमात्मा हैं एक ये सबने मानी है।

हर पल को जिया तुम करो,

जो खुश लम्हें मिल जाए उन्हें ईश्वर समझा करो।

तकरार नहीं करते ,

अच्छी सच्ची बातों को इंकार नहीं करते।

दिल दुखाया नहीं करते, (किसी का)

छोटी-छोटी बातों पर यूं रूठा नहीं करते।

पेड़ों से सीखा करो,

निस्वार्थ सेवा भाव, नदियों से सीखा करो।

मन मूरख है समझो,

गर जात पात भेद करें अज्ञानी है समझो। अफसाने नहीं दोहराते

जो  रिमझिम लम्हें गुजर जाए  वह मुड़ के नहीं आते।।

रिमझिम झा

कटक ओडिशा

rimjhimjha831@gmail.com

Exit mobile version