Site icon Yug Jagran

मस्त कलंदर ।।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ऐ मेरे अनुरागी मनवा, तू क्यूं बावला हुआ जाता है
छोड़ कर अपनी चमक,तू क्यूं सांवला हुआ जाता है
तू नर है नारायण नहीं,विधि के विधान से मत उलझ
प्रेम की भट्ठी में तपकर, क्यूं जलजला हुआ जाता है

जिंदगी की पाक चादर में अजब-गजब कलाकारी है
यहां सबके हिस्से में, थोड़ी-थोड़ी इश्क की उधारी है
और ये जो बात-बात में, लाल-पीले होते हैं ना लोग
कुछ नहीं है जनाब,ये बस अरमानों की मारा-मारी है

गमगीन यादों के सहारे, कब तलक फिरोगे मारे-मारे
भला ऐसे कैसे कटेगी जिंदगी, अजनबियों के सहारे
जब तलक जियो मेरे प्यारे,इक भरपूर जिंदगी जियो
हर लम्हा जश्नेबहार हो तुम्हारा, बर्बादियों के कनारे

याद रहे, जैसा मिजाज हो वैसा मंज़र हो जाता है
जख्म भी रीस-रीस कर, एक समंदर हो जाता है
और जिनके हिस्से में मोहब्बत अाई, बर्बाद हो गये
जबकि नाकाम आशिक़, मस्त कलंदर हो जाता है

@ मनीष सिंह “वंदन”
आदित्यपुर, जमशेदपुर, झारखंड
मोबाइल : 75490-11112

Exit mobile version