फतेहपुर

महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, रेफर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम गुलाब का पुरवा में घरेलू कलह के चलते 45 वर्षीय एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गुलाब का पुरवा गांव निवासी चंद्रशंकर की पत्नी कौशल्या देवी पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी।

आज सुबह उसने जान देने के इरादे से जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे तत्काल सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसकी हालत चिन्ताजनक देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button