Site icon Yug Jagran

मान रखना सदा

अनुपम चतुर्वेदी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मान अभिमान का ध्यान रखना सदा,

प्रेम सौहार्द का मान रखना सदा ।

साथ अपना‌ रहे जब तलक है जहां,

आस का दीप लेकर चमकना सदा।

हम पराए नहीं हैं समझ लीजिए ,

हाथ में हाथ लेकर चहकना सदा।

आरज़ू है यही साथ सबके ‌रहूं,

परिजनों के लिए भी ठमकना सदा।

ओढ़ लूं मैं चुनरिया तुम्हारे लिए,

बस खुशी से हमेशा महकना सदा।

नाम लेकर अगर राम मिलते रहें,

तो पल-पल उनको याद रखना सदा।

अनुपम चतुर्वेदी,सन्त कबीर नगर, उत्तर प्रदेश

Exit mobile version