Site icon Yug Jagran

मुद्रा का इतिहास

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मुद्रा का इतिहास बताता है

इस क्षेत्र में क्रमिक विकास हुआ है

उसी तरह हमारे लेनदेन के स्वरूप

का भी विकास हुआ है

वस्तुओं की अदला बदली से लेकर

धातुओं तक का विनिमय हुआ है

फ़िर सिक्कों से नोटों तक का विकास

फिर चेक कार्ड एटीएम अब डिजिटल हुआ है

प्रौद्योगिकी से वित्त की दुनिया में तेज़ी से

बहुत बड़ा बदलाव हुआ है

अब मोबाइल द्वारा भुगतान नें

एटीएम नगद निकासी को पीछे छोड़ दिया है

पूर्णरूपेण डिजिटल बैंक अब हमारे हाथ में है

बिना किसी इमारत बैंक हमारे साथ में है

चौबीस घंटे मोबाइल ऐप हमारे साथ में है

प्रौद्योगिकी का कमाल बटन दबाना हमारे हाथ में है

-लेखक- कर विशेषज्ञ, साहित्यकार, कानूनी लेखक, चिंतक, कवि, एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

Exit mobile version