Site icon Yug Jagran

मेरे गुरु

अनुराधा प्रियदर्शिनी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

विद्या और ज्ञान सागर सा

मेरे गुरु चुन चुन मोती देते

जब भी राह भटक मैं जाती

अपने हाथ पतवार थामते

ईश्वर को कब जाना मैंने

गुरु में उनकी छवि देखा

कभीं सख्त कभी सरल हैं

जग का बोध गुरु कराते हैं

गलतियों को सदा सुधारते

सत् पथ पर लेकर चलते हैं

भ्रम के जालों को मिटाकर

मन में ज्ञान ज्योति जलाते हैं

जीवन में उत्कर्ष हमारा होता

अनुशासन जीवन में वो लाते

हर मुश्किल से लड़ने को हमें

गुरु ही हमको तैयार करते हैं

  स्वरचित एवं मौलिक रचना

    अनुराधा प्रियदर्शिनी

    प्रयागराज उत्तर प्रदेश

Exit mobile version