युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
पापा सम्बोधन मात्र नही,
है कवच घर का मेरे पापा
संघर्ष है जीवन का मेरे पापा
खुशियाँ है परिवार की मेरे पापा
सारी समस्याओं का हल हैं
सुरक्षा कवच हैं मेरा मेरे पापा
उनकी जिद सफलता है मेरी
मेरा विश्वास और आधार है
हिम्मत है मेरी मेरे पापा
मेरी खुशियों का पिटारा हैं
मेरे पालक पोषक
मेरी पतवार हैं
लड़खड़ाते मेरे कदमों का
सहारा है मेरे पापा
कभी-कभी गुस्साते
पर मेरी हर नादानी पर
हँसते है मेरे पापा।
मेरी खुशियाँ माँगते
बन के फ़कीर
मेरे लिए तो
सारी सृष्टि है मेरे पापा।
पापा की थकी आँखों में
मेरे लिए सपनें हैं
मेरे लिए दो जहाँ की
दौलत हैं मेरे पापा।
सारे जहाँ से अच्छे
हैं मेरे पापा
मेरी हर मुस्कराहट का
कारण है मेरे पापा।
कवयित्री:-गरिमा राकेश गौत्तम
पता:-कोटा राजस्थान
