युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
खामोशी से चलता हूँ,
नई राह दिखाता हूँ,
मैं समय ज्ञानियों सा,
सदा मूल्यवान हूँ।
फिजाओं की सार हूँ,
नदियां की धार हूँ,
मैं समय आदित्य सा,
बड़ा बलवान हूँ।
सुखदायी सागर हूँ,
संत्रस्त जन शोर हूँ,
मैं समय दौलत सा,
मणिधर खान हूँ।
विधमान गहना हूँ,
भविष्य का सपना हूँ,
मैं समय ईश्वर सा,
तिरोहित शान हूँ।
ज्योति नव्या श्री
रामगढ़ , झारखंड
