युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली: ‘मॉर्डना ने भारत में अपने कोविड-19 रोधी टीके के लिए नियामकीय मंजूरी मांगी है। वहीं सिपला कंपनी ने टीके का इम्पोर्ट करने और मार्केटिंग संबंधी अधिकार के लिए आवेदन किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों का यह भी कहना है कि भारत का औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए ‘मॉर्डना के कोविड-19 रोधी टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे सकता है।
