Site icon Yug Jagran

योग दिवस

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चंचल वृत्ति को हरना सीखें,
मन को मधु सा करना सीखें।
योग को बना हृदय की सीढ़ी,
लोक अलौकिक चढ़ना सीखें।
योग सिखाता जीवन भाषा,
गगन सी विस्तृत होअभिलाषा।
योग मिला दे ईश से मन को,
चेतन से चैतन्य बनाता।
तन मन को नवजीवन देता,
आसन ध्यान शक्ति भर देता।
योगासन करके तो देखें,
नव स्वरूप अन्तर गढ़ देता।
नव उमंग उत्साह सजाकर,
चित्त। की हर पीड़ा हर लेता।
निहित जो ऊर्जा शान्त पड़ी थी,
जगा प्रकाशित जग कर देता।
योग करे चंचल मन स्थिर,
योग करे चिन्तन को विस्तृत।
योग दिखाये दया का रस्ता,
ईर्ष्या द्वेष नष्ट करे मन का।
फूल सा खिले सुरभि फैलाये,
संस्कार नव जीवित हो जाये।
जनजीवन में सुख का उजाला,
योग का दीपक जले निराला।

सीमा मिश्रा,बिन्दकी-फतेहपुर
उत्तर प्रदेश

 

Exit mobile version