Site icon Yug Jagran

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह जनपद में 01 जुलाई से दो दिवसीय दौरे पर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह 01 जुलाई से दो दिवसीय जनपद का भ्रमण पर रहेंगी। 01 जुलाई को उपाध्यक्ष अपरान्ह 01ः00 बजे कोविड-19 की तैयारी की स्थिति के संबंध में जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगी तथा गर्भवती महिलाओं के हितार्थ संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि समीक्षा के बाद जनपद के अन्तर्गत संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं कोविड-19 टीकाकरण हेतु संचालित पिंक बूथों का निरीक्षण करेंगी। 02 जुलाई को प्रातः 09ः00 बजे सखी-वन स्टाॅप सेन्टर तथा महिला थाने पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करेंगी। इसके उपरान्त जनपद में कोविड-19 प्रभावित परिवारों जिनके माता/पिता अथवा माता-पिता दोनों की मृत्यु हुई हो, से मिलकर उन्हें उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोड़ने तथा सरकार की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से जोड़ने के लिए कार्यवाही की समीक्षा करेंगी।

Exit mobile version