Site icon Yug Jagran

रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी सदानंद तिवारी नहीं रहे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ब्यूरो / बलिया। नगर पंचायत बांसडीह निवासी रिटायर्ड ग्राम विकास अधिकारी सदानंद तिवारी नहीं रहे।उन्होंने बीएचयू वाराणसी में मंगलवार को अंतिम सांस ली। ग्राम विकास अधिकारी पद से सेवानिवृत सदानंद तिवारी के निधन की सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गयी। बेसिक शिक्षा विभाग में जनपद के एसआरजी  संतोष चंद्र तिवारी के पिता थे।

शिक्षक संतोष चंद्र तिवारी के पिताश्री के निधन पर प्राशिसं के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह,आशुतोष तोमर, डॉ. राजेश पांडेय, उमेश सिंह, उपेन्द्र सिंह, डॉ. शशिभूषण मिश्र, शशिकांत ओझा, श्रीप्रकाश मिश्र इत्यादि शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति एवं परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Exit mobile version