Site icon Yug Jagran

ललितपुर रेप मामला: फरार चल रहे एसएचओ को पुलिस ने प्रयागराज से किया गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ललितपुर : रेप के मामले फरार चल रहे ललितपुर के एसएचओ को पुलिस ने प्रयागराज में गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि मानवता को शर्मसार करते हुए सामुहिक दुष्कर्म पीड़िता से थाना प्रभारी ने बलात्कार किया था। एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश ने कहा है कि पूर्व एसएचओ की तलाश में आज कौशांबी, प्रयागराज और बांदा में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। आरोपी एसएचओ लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। सुबह वह बांदा में था और उसके बाद चित्रकूट आया। इसके बाद फिर कौशांबी होते हुए वह शाम को प्रयागराज पहुंचा। आरोपी एसएचओ की इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास से गिरफ्तारी हुई है।

Exit mobile version