Site icon Yug Jagran

लोकल फोर वोकल

बच्चूलाल दीक्षित

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

छप्पर में पल रहे लाल तुम भारत की तस्वीर हो

पांव पालने बता रहे तुम भारत की  तकदीर हो

गुदड़ी भीतर छुपे लाल हैं यह किसने पहचाना है

खोज रहे जो बने तपस्वी तुम उनके  उपहार  हो

बहुत लुटेरों ने लूटा अब और नहीं  लुटने देना है

स्वयं कमाएं खुदही खाएं यह संकल्प हमें लेना है

माल स्वदेशी कर उत्पादन अपनाही बाजार बनाना

क्षमताओं पर करो भरोसा हमें आत्मनिर्भर होना है

आवाज़ दे रही भारतमाँ वोकल को लोकल बन जाओ

नम्बर वन है माल हमारा इसको ग्लोबल ब्रांड बनाओ

पले अमीरी में जो लल्लू उनको चलकर राह दिखाओ

चााउमीन को खाना छोड़ो अब अपने चूल्हे की खाओ

बच्चूलाल दीक्षित

दबोहा भिण्ड/ग्वालियर

Exit mobile version