Site icon Yug Jagran

वाणी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

वाणी एक दैवीय उपहार

जो हैं सरस्वती का निवास स्थान

शब्द ब्रम्ह है वाणी

हे अंत करण की प्रस्फुटित आवाज

शुभ एवं मंगल है वाणी

आनन्द व उल्लास पूर्ण वातावरण है वाणी

अतुलनीय सामर्थ्य रखती है वाणी

अमृत-विष समान है वाणी

वाणी जो मन को एकाग्र व शांत करती हैं।

नई चेतना नई प्रेरणा है वाणी

आत्मबल को हैं बढ़ाती

सुखी सम्पन्न पवित्र बनाती

वाणी जीवन की तपस्या है

मौन जिसकी सर्वोत्तम साधना है।

कविता:-गरिमा राकेश गौत्तम

पता:-खेड़ली चेचट कोटा राजस्थान

Exit mobile version