Site icon Yug Jagran

वास्तु के अनुसार, जानिए किस दिशा में कैलेंडर लगाना होता है शुभ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नए साल के आगमन के साथ सारी पुरानी चीजें घर से बाहर फैंक दी जाती हैं। लोग घर में नए कैलेंडर भी लेकर आते हैं। मान्यता है कि नया कैलेंडर घर की प्रगति की ओर संकेत देता है। वास्तु शास्त्र में कैलेंडर को लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि नया साल आते ही पुराना कैलेंडर घर से हटा देना चाहिए। परंतु बहुत से लोग पुराने कैलेंडर को भी संभाल कर रखते हैं। लेकिन पुराना कैलेंडर घर में रखने नेगेटिव एनर्जी का आगमन होता है। साथ ही परिवार के सदस्यों की तरक्की में भी रुकावट आती है। यदि कैलेंडर निश्चित दिशा में लगाया जाए तो घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि वास्तु के अनुसार, कैलेंडर किस दिशा में लगाना चाहिए।

पूर्व दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैलेंडर को पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर के सदस्यों को जीवन में तरक्की मिलती है। क्योंकि पूर्व दिशा का स्वामी सूर्य देव को माना जाता है। पूर्व दिशा में लाल या फिर गुलाबी रंग के कागज पर सूर्य देव की तस्वीर वाला कैलेंडर लगाना बहुत ही शुभ होता है।

पश्चिम दिशा

आप कैलेंडर को पश्चिम दिशा में भी लगा सकते हैं। क्योंकि इस दिशा को बहाव की दिशा माना जाता है। इस दिशा में यदि आप कैलेंडर लगाएंगे तो आपकी जीवन में बहुत ही तरक्की मिलेगी। इसके अलावा आपकी काम करने की क्षमता भी अच्छी रहेगी।

उत्तर दिशा

आप उत्तर दिशा में भी कैलेंडर लगा सकते हैं। इश दिशा में भी कैलेंडर लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। उत्त र दिशा के स्वामी भगवान कुबेर होते हैं। इस दिशा में आपको खुशी वाला कैंलेडर लगाना चाहिए। आप इस दिशा में विवाह का, झरने का, नदी का, समुद्र का , हरियाली का कैलेंडर लगा सकते हैं।

इन दिशाओं में भूलकर भी न लगाएं कैलेंडर

दक्षिण दिशा

घड़ी के जैसे कैलेंडर को भी समय का सूचक माना जाता है। इसलिए दक्षिण दिशा में कभी भी कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक सकती है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

मुख्य दरवाजे के सामने

आपको कैलेंडर कभी भी घर के मुख्य दरवाजे के सामने नहीं लगाना चाहिए। इससे आपके घर में आने वाली ऊर्जा पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है।

तेज हवा वाली जगह पर

कैलेंडर अपने घर की ऐसी जगह पर भी न लगाएं यहां तेज हवाएं आती हों। तेज हवा से कैलेंडर हिलने लगता है जिसे बहुत ही अशुभ माना जाता है।

Exit mobile version