Yug Jagran

वाहनो से डीजल चोरी करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शातिर/वांछित अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने वाहनों से डीजल चोरी करने के वांछित अभियुक्त ननके उर्फ लक्ष्मी नारायण को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त के 03 साथियों को थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 16.06.2022 को फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कॉर्पियो, जायलो कार व 490 लीटर चोरी के डीजल के साथ जेल भेजा गया था। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गई।