Site icon Yug Jagran

विलोम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

घटनाएँ उलझी भी होती हैं
कहानियाँ उलटी भी होती हैं।
जैसे भेड़ियाँ आया वाली कथा में
भेड़ियाँ रोज आता है जहाँ
वहाँ डरा सहमा रहता है मन
किसी दिन भेड़िये के न आने पर भी
खौफ से घिरा रहता है जीवन।
जब बुरी चीजें अक्सर हुआ करती हैं
डर से भागने की आदत बन जाती है,
जो खुद का भला नहीं कर पाते
जो अपनों को सुख नहीं दे पाते,
छटपटाते है मानकर फंसे
किसी शिकारी के नुकीले पंजों में,
कल्पनाएँ कड़वी भी होती हैं
भावनाएँ खुरदरी भी होती हैं
कहानियां उलटी भी होती हैं।
…….
अवतार सिंह, जयपुर

 

Exit mobile version