युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सफलताएं कुछ हद पार कर दें तो,
गुंज जाता है दूर-दूर,
यह संकेत है कि,
प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की,
आज़ बढ़ रही है क़तार,
इस कारण सबमें दिखता है,
नज़र और अन्दाज का तरीका,
सब देखने लगते हैं घूर-घूर ।
यह बुलंदियों पर पहुंचने का,
सबसे खूबसूरत उपहार है,
सफलताएं प्राप्त करने पर,
यहां मिलता यह पुरस्कार है,
ओहदे और सुकून देने वाली ताकत,
साफ़- साफ़ नज़र आती है,
किस्मत में कुछ-कुछ हिसाब-किताब,
की खुशबू -सुगंध खूब आती है।
यह ताकत और कामयाबी का,
एक ज्वलंत उदाहरण है,
सबको सम्बन्धों में निकटता लाने पर,
यह जीवन में खुशहाली लाने का,
सबसे प्रखर बन जाता कारण है,
उपलब्धियां हासिल करने में,
यह सम्मान दिया जाता है।
वैश्विक स्तर पर भारतीयता को,
तब ही पहचान मिल पाता है,
यह स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने का,
सबसे खूबसूरत उपहार है,
समय और काल में ही यह,
संस्कार सिखलाता हमें उत्तम व्यवहार है।
डॉ० अशोक, पटना, बिहार।
