युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
शब्द किसी के लिए
शब्द है ।
अक्षर है ।
गीत -संगीत है ।
सुर -ताल है ।
पूजा -प्रार्थना है ।
भूख -प्यास है ।
गम -खुशी है ।
सफर -मंजिल है ।
ख्वाब -तराना है ।
जीवन -बंधन है ।
सेवा -सौहार्द है ।
धोखा -विश्वास है ।
आचार -विचार है ।
जज्बात -फरियाद है ।
लेख -लेखनी है ।
कवि-कविता है ।
रस -छ्न्द है ।
प्रभु -भक्ति है ।
लेकिन मेरे लिए शब्द,
मेरा स्पंदित हृदय है ।
गरिमा राकेश गौतम ‘गर्विता’
कोटा,राजस्थान
