युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान बहुत ही जल्द शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान में स्पेशल कैमियो करते दिखाई देंगे। सलमान खान ने हाल में फिल्म पठान में अपने 10 दिन की शूटिंग खत्म की है। किंग खान की इस एक्शन फिल्म में सलमान का ये कैमियो जबरदस्त होने वाला है। वहीं ये सुपरहिट जोड़ी सालों बाद साथ में नजर आने वाली है। खबरें थीं कि इस फिल्म में एक्सटेंडेड कैमियो करने के लिए प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने दबंग खान को एक बड़ी अमाउंट ऑफर की थी। लेकिन सलमान ने पैसे लेने से इंकार कर दिया। सलमान खान के एक्सटेंडेड कैमियो की खबर सुनते ही शाहरुख खान के फैंस खुशी से उछल पड़े थे क्योंकि इन दोनों सुपरस्टार्स को एक ही फिल्म में साथ देखना किसी भी सिनेमाप्रेमी का सपना है। अगर सलमान खान को श्पठानश् में कैमियो करने के लिए मिलने वाली फीस की बात करें तो वो जीरो है। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। असल में सलमान खान और शाहरुख खान के बीच भाइयों जैसा रिश्ता है, जिस कारण भाईजान ने यह फैसला किया है कि वो पठान में काम करने के लिए रुपये नहीं लेंगे। बॉलीवुड हंगामा में छपी एक खबर के मुताबिक, जब आदित्य चोपड़ा ने सलमान खान से उनकी फीस के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘शाहरुख मेरे भाई जैसा है, मैं उसके लिए कुछ भी कर सकता हूं।’ आदित्य चोपड़ा काम के मामले में बेहद प्रोफेशनल हैं, जिस कारण उन्होंने सलमान खान पर दवाब बनाने की कोशिश की कि वो पठान के लिए फीस चार्ज करें। सलमान खान ने उनसे कहा कि वो उनको जो भी फीस देना चाहते हैं, उसे पठान और टाइगर 3 के बजट में आधी-आधी लगा दें। इससे दोनों फिल्मों को फायदा होगा और उन्हें लगेगा कि उन्होंने फीस ले ली।
