युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
हे शिव शंकर मेरे
कब दर्शन होंगे तेरे !
नियम न जानूँ
कर्म ना जानूँ
ना जानूँ कोई रीत रे
कब दर्शन होंगे तेरे…!!
कोई नहीं है मेरा सहारा
मझदार में नैय्या दूर किनारा
लहरें ले रहीं हिलोरे
कब दर्शन होंगे तेरे…!!
अंग भभूत, गले में विषधर
करमें त्रिशुल, कमर में पेगांबर
भाल में चाँद , ज़टा से गंगा
डमरू हाथ बिराजे…
कब दर्शन होंगे तेरे…!!
द्वार खडा है तेरे स्वामी
है तू जग का अन्तर्यामी
अच्छा-बुरा किया हो मैने
गलती मेरी बिसरा दे
कब दर्शन होंगे तेरे…!!
पलख पांवड़े बिछाके रखे
फूल दीप नौवेद चढाओं
तुझे खिलाके सबको बांटू
बेसबरी से राह निहारे
कब दर्शन होंगे तेरे…!!
—— वीरेन्द्र तोमर
