Site icon Yug Jagran

श्रंगार वर्णन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सिंदुरा चटक लगे बिंदिया चमक उठे

मुख नूर लाली लाल हमको सुहाती है।

सिर पे चुनर लाल लम्बे लम्बे काले बाल

गजरा गमक फूल मेरे मन भाती है।

कंठ सोहे स्वर्ण हार झुलति नथुनि नाक

झुमकी कानन वाली प्रीतम लुभाती है।

कर में रचाती हिना बजता कंगन घना

खन खन बोले धुन आंगन सजाती है

डॉ0 अलका गुप्ता ‘प्रियदर्शिनी”

लखनऊ उत्तर प्रदेश।

Exit mobile version