Site icon Yug Jagran

श्रीराम मंदिर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

हजारों वर्ष का स्वप्न देखो अब साकार हो गया है।

श्री रामचंद्र जी का भव्य मंदिर निर्माण हो गया है।।

कितना सुंदर लग रहा है प्रभु श्रीराम का दरबार।

भव्य अद्भुत नजारा है देख रहा ये सारा संसार।।

सभी भारतीय के लिए गौरव का पल आ गया है।।

श्री रामचंद्र जी का भव्य मंदिर निर्माण हो गया है।।

अलौकिक तेज से जगमगा रहा सारा हिंदुस्तान।

पूरे विश्व में और बढ़ गया है भारत देश की शान।।

चारों दिशाओं में धर्म का भगवा ध्वज लहराया है।

श्री रामचंद्र जी का भव्य मंदिर निर्माण हो गया है।।

पूरी अयोध्या नगरी देखो अद्भुत सुंदर सजाई है।

बड़े संघर्षों के बाद यह शुभ मंगल घड़ी आई है।।

ऐसा लग रहा है जैसे त्रेतायुग वापस आ गया है।

श्री रामचंद्र जी का भव्य मंदिर निर्माण हो गया है।।

राजकुमार निषाद’राज’

बिरोदा धमधा जिला-दुर्ग छत्तीसगढ़

7898837338

Exit mobile version