युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर : नगर पालिका परिषद फतेहपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत संवेदीकरण बैठक की गई जिसमें सफाई नायकों को अभियान के प्रति जागरूक किया गया एवं उन्हें निर्देशित किया गया कि वह अपने अपने वार्ड में कार्य योजना के अंतर्गत साफ सफाई एवं एंटी लारवा केमिकल का छिड़काव करवाना सुनिश्चित करेंगे इस बैठक में सभासद प्रतिनिधि सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं सफाई प्रभारी मौजूद रहे।