Yug Jagran

संतुष्टिपरक ढंग से समय सीमा के अंतर्गत प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जाय- इंदुमति

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। दिन बुधवार को जिलाधिकारी सी. इंदुमती जी ने कलक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन (प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ) में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना और फरियादियों को आश्वस्त किया कि समयबद्धता के साथ नियमानुसार शिकायतो का निस्तारण किया जायेगा। जनता दर्शन के दौरान 36 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र में निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों को पारदर्शिता, गुणवत्तापूर्ण, संतुष्टिपरक ढंग से समय सीमा के अंतर्गत प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जाय।