Site icon Yug Jagran

सपनों का गांव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ढूंढें कहाँ उस रंग बिरंगे हरे भरे गांव को

जो रोज़ सपनों में नज़र आता है

नींद में तो दिखता है वैसा ही चमकता सुंदर

आंख खुलते ही गायब हो जाता है

अकेला हो गया है बहुत दिन से

लगता है जैसे हर रोज़ है पुकारता

उदास सा रहता है अब किसी की याद में

आने की राह हो जैसे किसी की निहारता

कभी अट्टहास होता था जहां

नौजवानों की जहां गुजरती थी टोलियां

कहने को गरीब थे यहां रहने वाले

प्यार से भरी रहती थी उनकी झोलियाँ

उम्मीद है उसको अभी भी कोई आएगा

उजड़े हुए इस चमन को फिर कोई सजायेगा

इसी उम्मीद में करता रहता है इतंज़ार

वही गीत आकर कोई फिर से गुनगुनायेगा

रिश्तों की क्यारी में उगते थे रंग विरंगे फूल

बच्चों नौजवानों के मुख से रिश्ते थे पुकारते

रिश्ते का नाम लेकर कोई तो बुलायेगा

इसी उम्मीद में एक दूसरे का मुंह हैं निहारते

सपनों को पूरा करने जो चले गए कहीं दूर

लौटेंगे एक दिन फिर होकर मजबूर

कुछ नहीं मिलेगा उन्हें मैं ही याद आऊंगा

करूंगा इंतज़ार मैं वो आएगा एक दिन ज़रूर

रवींद्र कुमार शर्मा

घुमारवीं

जिला बिलासपुर हि0 प्र0

Exit mobile version