बलिया

सपा सुभासपा का कार्यकर्ता सम्मान सभा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बलिया।बांसडीह इंटरकालेज के मैदान में सपा सुभासपा के कार्यकर्ता सम्मान सभा में संवोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि आपक सम्मान में ही हमारा सम्मान है और इस गठबंधन के प्रणेता सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव डाक्टर अरविंद राजभर हैंं रही बात प्रदेश सरकार की तो उनका वादा था फ्री पढ़ाई, फ्री दवाई मै कहता हूं सब हवा हवाई हो गया ।केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कोरोना काल की आड़ में लाखों लोगों का रोजगार छीनकर सड़क पर ला दिया।किसानों नौजवानों के साथ छल करने वाली प्रदेश सरकार ने टीईटी परीक्षा मे पारदर्शिता बरतने मे नाकाम रही है। प्रदेश सरकार के पास ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जिसके आधार पर वह जनता के बीच जाने का साहस दिखा सके।यह सरकार प्रदेश की जनता के लिए पूरी तरह अनुपयोगी और अनुपयुक्त हो चुकी है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अरविंद राजभर ने कहा कि जिस दिन से समाजवादी पार्टी और सुभासपा के बीच गठबंधन की घोषणा हुई है उसी दिन से योगी जी चुनाव से भागने का रास्ता तलाश रहे हैं।सुभासपा के कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि गठबंधन से डरी भाजपा अनेक प्रकार के हथकंडे अपनायेगी और भ्रम फैलायेगी लेकिन सपा और सुभासपा का गठबंधन अटूट है और यह साथ योगी सरकार की विदाई के बाद व्यवस्था परिवर्तन के लिए है। सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने गठबंधन को लेकर कहा कि अजी रुठकर कहाँ जाइएगा जहाँ जाइएगा वहीं पाईएगा। सँगोष्ठी को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, विश्राम यादव, सपा के विधानसभा अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, पूर्व प्रमुख अशोक यादव,संकल्प सिंह, रमेश सिंह, रामेश्वर तिवारी,अध्यक्षता हरेंद्र सिंह संचालन संयुक्त रूप से सुग्रीव राजभर व हीरा लाल ने किया।
झलक-जब रामगोविंद ने अरविंद को सपा का तो अरविन्द ने भासपा की टोपी पहनाया तो मैदान तालियों से गुंज उठा सम्मान सभा में बसपा छोड़कर ब्यापार मंडल के अध्यक्ष विजयकुमार गुल्लर सपा की सदस्यता ग्रहण किया भाजपा छोड़ राणा प्रताप सिंह,अजय शंकर शुक्ल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button