Site icon Yug Jagran

सबसे सुंदर घटना..

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

इन मामूली
साधारण दिखने वाली घटनाओं को
इतिहास भले ही खिसका दे
एक तरफा
हाशिए पर ही ,
भारी-भरकम ऐतिहासिक पोथियां
साफ़ इंकार कर दे
इन्हें दस्तावेज मानने से ,

यकीन मानों
जबकि गुजर रहें हैं हम
अब तक के सबसे पीड़ादायक
महासंक्रमण के दौर से ,

इतने पर भी
मोर पंखों का सहेजा जाना
अपनी प्रिय किताबों में
अब तक की
सबसे सुंदर घटना होगी
इस सदी की !!

नमिता गुप्ता “मनसी”
उत्तर प्रदेश, मेरठ

Exit mobile version