Yug Jagran

सभी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाये -आयुक्त

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोण्डा। सभी विभागों के अधिकारी स्वयं अपने विभाग के योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा अवश्य करें। विभाग की सभी योजनाओं का पात्र व्यक्तियों तक प्रचार-प्रसार कराकर पात्र व्यक्तियों तक पहुंचायें योजनाओं का लाभ। डीएम एवं सीडीओ अपने-अपने जिलों में विभागों के साथ नियमित समीक्षा करें। यह निर्देश देवीपाटन मण्डल के मंडलायुक्त ने शुक्रवार को हुई मंडलीय समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को दिए।

वहीं बताते चलें कि शुक्रवार को देवीपाटन मंडल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार कक्ष में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं परविकास कार्यक्रमों की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जहां उन्होंने सभी महत्वपूर्ण विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा यदि कमियों को दूर करने में लापरवाही हुई तो अगली बार कार्रवाई भी हो सकती है।

मंडलीय समीक्षा बैठक में उन्होंने नहरों में टेल तक पानी पहुंचने, नहरों की सिल्ट सफाई, नई सड़कों का निर्माण, सेतुओं का निर्माण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, निराश्रित गोवंशो का संरक्षण, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जननी सुरक्षा योजना, अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, पंचायत भवनों का निर्माण, अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, शादी अनुदान योजना, कन्या सुमंगला योजना, आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण, ई-कवच पर फीडिंग, पोषण अभियान, मनरेगा, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, विभिन्न पेंशन योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की।मंडलीय कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक में मंडल के सभी अपर जिलाधिकारियों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से विभागवार गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाएं, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आयुक्त ने मंडल के सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि आइजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का बराबर मॉनिटरिंग करते हुई गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण किया जाए ताकि शिकायतकर्ताओं को बार-बार शिकायतें न करना पड़े। मंडलीय समीक्षा बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र, अपर आयुक्त प्रशासन, जिलाधिकारी गोंडा नेहा शर्मा, जिलाधिकारी बहराइच एवं जिलाधिकारी श्रावस्ती, पुलिस अधीक्षक गोंडा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती सहित मंडल के सभी विभागीय अधिका inरी एवं जनपद स्तरीय सभी विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।