Site icon Yug Jagran

समाजसेवी एवं शिक्षाविद् रामकिशोर मिश्र के निधन पर शोक की लहर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्र के इटौरी गांव निवासी समाजसेवी एवं शिक्षाविद् पं. रामकिशोर मिश्र के आकस्मिक निधन पर रविवार को इलाके भर मे शोक की लहर छा गयी। सुखपति राम इण्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं पहाड़पुर स्थित बी.डी. दुबे इण्टर कालेज के प्रबंधक रामकिशोर मिश्र के निधन पर विभिन्न बैठकों मे श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। केन्द्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी, रामपुरखास की विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि उन्होनें आजीवन शिक्षा तथा सामाजिक क्षेत्र मे उच्च परम्पराओं का मापदण्ड स्थापित किया।

वहीं ग्रामीण इण्टर मीडिएट कालेजेज के अध्यक्ष पं. श्यामकिशोर शुक्ल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रामकिशोर जी का निधन शिक्षाजगत के एक और भीष्म पितामह को खो देना जैसा दुखद है। वहीं बैठक के जरिए डा. सौरभ मिश्र, राजकिशोर शुक्ल, रामराज मिश्र, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, ज्ञानेन्द्र नाथ त्रिपाठी, डा. वीरेन्द्र मिश्र, सुनील कुमार शुक्ल, हरिवंश त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी, सतेन्द्र नाथ मिश्र, रामअंजोर पाल, श्यामजी जायसवाल, विमल किशोर शुक्ल, सरोज सिंह, रामसिंह, कृष्णानंद त्रिपाठी, भानुप्रताप पाण्डेय, आदि ने भी स्वर्गीय रामकिशोर के निधन पर गहरा दुःख जताया है।

Exit mobile version