युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
अमौली बिन्दकी। त्रिपंचायत चुनाव में वैसे तो कई रिकॉर्ड बने और टूटे लेकिन जीत का सबसे बड़ा खिताब अमौली विकासखंड के ग्राम पंचायत बस्फरा से समाजसेवी राकेश यादव की पत्नी संध्या यादव ने बड़ी जीत दर्ज कर एक मिसाल पेश की है। गैर प्रांत से घरों को लौटे प्रवासी मजदूरों को लॉक डाउन के दौरान समाजसेवी द्वारा बड़ी मदद की गई थी जिस पर ग्रामीणों ने भरोसा और विश्वास जताते हुए समाजसेवी की पत्नी संध्या यादव को 891 मत प्राप्त हुए जहां 419 मतों से जीत दर्ज की जो अमौली ब्लाक में सबसे बड़ी जीत के रूप में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रेजुएट संध्या यादव ने वार्ड के गांव गांव को खंगालते हुए समाज सेवा के दम पर वोटरों की चहेती बन गई नतीजा शनिवार को मत पेटियां समाजसेवी की पत्नी के पक्ष में 891 वोट प्राप्त हुए। मतदाताओं का आभार प्रकट करते हुए। बताया की गांव की दशा व दिशा बदलने का हर संभव प्रयास किया जाएगा शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी प्रत्येक जरूरतमंद की मदद की जाएगी गांव की दशा किसी से छिपी नहीं बस थोड़ा गांव बहुत ही पिछड़े गांव की श्रेणी में आता है आने वाले समय में मुझ पर भरोसा जताने वाले मतदाताओं की इच्छाओं व उनकी जरूरतों पर खरा उतरने का प्रयास उतरने का प्रयास किया जाएगा गांव की समस्त जनता का सर्वांगीण विकास ही एकमात्र उद्देश्य है।